फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गौरीगंज विधायक व अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट बरकरार

Sat, 10 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी के पति पर हमले के मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट चल रहा है। कुछ आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट है। फिलहाल, इस मामले में आरोपी लगातार गैर-हाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने सभी के खिलाफ पूर्व की कार्यवाही बरकरार रखते हुए उन्हें 28 जनवरी के लिए तलब किया है।
अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने गैर-हाजिर चल रहे आरोपी विधायक राकेश प्रताप सिंह व सह आरोपी उमेश प्रताप सिंह, कुलदीप, अर्पित, रणवीर, सत्यम, प्रशांत व सिंपल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व आरोपी अनुराग व बांके बिहारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें