सुल्तानपुर। भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व अन्य के खिलाफ चल रहे केस में मंगलवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई चली।
साक्षी एसआई शैलेंद्र मणि द्विवेदी जिरह के लिए हाजिर नहीं हुए। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 16 जुलाई के लिए तलब किया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान 23 फरवरी 2022 को तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी विपुल उपाध्याय ने लंभुआ विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था।