फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिसुंडी में सेना भर्ती में 11,276 का टेस्ट

Tue, 18 Oct 2016 10:40 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हजारों अभ्यर्थी शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर त्रिसुंडी ग्राउंड पर शुरू हुई सेना भर्ती में पहले दिन इलाहाबाद जनपद की विभिन्न तहसीलों से 11,276 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दौड़, नाप-जोख समेत विभिन्न राउंड से होते हुए प्रतिभागियों ने फिजिकल टेस्ट पूरा किया। फिजिकल टेस्ट में सफल प्रतिभागी अब लिखित परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन



मंगलवार को क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के भर्ती स्थल पर फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। भर्ती परीक्षा में इलाहाबाद जनपद की फूलपुर, हंड़िया, मेजा व इलाहाबाद तहसील से आए 11,726 अभ्यर्थियों नेे हिस्सा लिया। युवाओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी ट्रेनिंग सेंटर के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी तैनात की गई थी।

अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से उनको ट्रकों के जरिए भेजा जा रहा है। भर्ती को लेकर दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती अधिकारियों की मानें तो फिजिकल टेेस्ट के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से निष्पक्षता बरती जा रही है। बुधवार को इलाहाबाद की सोरांव, करछना, बारा के अलावा कौशांबी के सिराथू, मंझनपुर व चायल तहसील से 11,622 अभ्यर्थी सेना भर्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें