सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड से जुड़े मामले में मुठभेड़ में मारे गए आरोपी सिराज अहमद की कुर्क की संपत्ति रिलीज करने की अर्जी पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत रही। रिलीज अर्जी पर अभियोजन पक्ष ने अपनी आपत्ति पेश की है। एफटीसी द्वितीय विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने मामले में रिलीज अर्जी पर बहस के लिए पांच मार्च की तारीख तय की है।
कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के पिता मो.सलीम ने आरोपी इकरामुद्दीन सहित अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के खिलाफ एफटीसी कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले का मुख्य आरोपी सिराज अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उसकी संपत्ति प्रशासन ने कुर्क किया था। उसी संपत्ति को रिलीज करने के लिए उनके पिता मंसूर अहमद व अन्य परिजनों की तरफ से अर्जी पेश की गई है। (संवाद)