फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिल्ली मार्ग पर आज से दौड़ेंगी पांच और बसें

Fri, 27 Feb 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन परिसर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली पर्व नजदीक आते ही घर आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और सीटों की मारामारी के बीच यात्रियों का रुख अब रोडवेज बसों की ओर बढ़ने लगा है। भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने राहत भरा निर्णय लिया है। फिलहाल, दिल्ली मार्ग पर संचालित पांच बसों के अतिरिक्त शनिवार से पांच और बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 165 बसें हैं। जिसमें 102 निगम की और 63 अनुबंधित बसें शामिल हैं। होली तक दिल्ली से सुल्तानपुर को आने वाली लगभग सभी ट्रेनें फुल हैं। तत्काल में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से रोडवेज का महंगा सफर कर रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली से आए अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रेन में वेटिंग 120 से ऊपर थी, इसलिए बस से सफर करना बेहतर लगा। नोएडा में नौकरी करने वाले आलोक कुमार ने कहा कि बसों की संख्या बढ़ने से सफर आसान हुआ। गुरुग्राम से आ रहीं पूजा सिंह ने बताया कि त्योहार पर घर पहुंचना जरूरी है।

लखनऊ, कानपुर और आजमगढ़ के लिए भी चलेंगी अतिरिक्त बसें
होली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर रखी है। शनिवार से नौ मार्च तक विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान चालकों और परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और रायबरेली सहित अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। विशेष रूप से कानपुर के लिए आठ और आजमगढ़ के लिए चार बसें बढ़ाई गई हैं। बताया कि चालकों-परिचालकों की ओर से प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा अमहट स्थित वर्कशाॅप में 10 दिन लगातार डयूटी करने वाले कर्मचारियों को 2100 और नौ दिन डयूटी करने वाले कर्मियों को 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें