फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो सीओ व सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 02 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में दो सीओ व सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस अधिकारियों व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश के अनुसार सीओ सुनील कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी लंभुआ की जिम्मेदारी दी गई है। लंभुआ सीओ रमेश कुमार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय आंकिक, यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। शिवगढ़ थाने के उप निरीक्षक शिव बहादुर मोतिगरपुर के बेलहरी चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। केएनआई चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को रोडवेज का प्रभारी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक शंकर बक्श सिंह को केएनआई का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राकेश कुमार ओझा को बल्दीराय थाने के देहलीबाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देहलीबाजार चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक सुनील कुमार को बंधुआकला के खोखीपुर के चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को बेलवाई चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अभिषेक सिंह को चौक क्षेत्र का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें