फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल अभिभावक वाले 47 बच्चों के आवेदन अनुमोदित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक योजना के तहत एकल अभिभावक वाले 47 बच्चों के आवेदन को अनुमोदित किया गया है। शेष बच्चों की तलाश व सत्यापन का निर्देश दिया गया है।
योजना के तहत गठित टास्क फोर्स की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से एकल अभिभावक वाले 19 बच्चों के आवेदन पत्र को टास्क फोर्स के सामने रखा गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित को आवेदन पत्रों के संबंध में जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी के मुताबिक अभी तक कोविड से माता व पिता दोनों को गंवाने वाला एक भी बच्चा जिले में अनाथ नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक एकल अभिभावक वाले 55 बच्चों को चिह्नित करने का दावा किया गया है। इसमें 47 बच्चों का आवेदन होने पर समिति ने अनुमोदित कर दिया।
दावा किया गया कि अनाथ व एकल अभिभावक वाले बच्चों की तलाश उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारी के जरिए कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि पात्र कोई बच्चा योजना से वंचित न रहने पाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सुमन खरे समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें