फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नायब तहसीलदार व अन्य के खिलाफ कोर्ट में अर्जी

Wed, 31 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जमीन के वरासत में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए वादी ने अपने भाई-भतीजों व अन्य के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। वादी ने नायब तहसीलदार व अन्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने मामले में एसडीएम कादीपुर व संबंधित अन्य अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। मामले में सुनवाई के लिए नौ जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

कादीपुर के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी वादी कंतू ने सीजेएम कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। आरोप के मुताबिक उनके सगे भाई शोभे कई साल से लापता थे, जिनका विवाह भी नहीं हुआ था। तीन अप्रैल साल 2023 को उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ, और उनके नाम की जमीन मां हसना देवी के नाम वरासत के आधार पर दर्ज हो गई। वादी के मुताबिक लापता भाई शोभे की संपत्ति हड़पने के लिए बड़े भाई अनंतू ने अपनी पत्नी को शोभे की पत्नी बताकर लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार व अन्य को मिलाकर गलत तरीके से वरासत दर्ज करा ली। इस मामले में वादी ने सह आरोपी रामराज, रीलू, अमित शुक्ला, रवींद्र उपाध्याय, ग्राम पंचायत अधिकारी व दो-तीन अज्ञात लोगों की भी संलिप्तता बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें