कवि सम्मेलन, पारंपरिक नृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव;अनुभूति-2017 का शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के करीब 20 तकनीकी संस्थानों के 1200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के चार दिवसीय सांस्कृति समारोह अनुभूति-2017 के शुभारंभ समारोह में डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन जरूरी है। निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने कहा कि इस महोत्सव में केएनआईटी के 750 एवं अन्य कॉलेजों के 450 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के बाद सायं सात बजे से कवि सम्मेलन हुआ।
इसमें कवयित्री पद्मिनी शर्मा, कवि अरुण जेमिनी, विनीत चौहान, रूपेश सक्सेना ने अपनी प्रस्तुतियां दी। डांस एकेडमी दिल्ली के कलाकारों द्वारा कथक, ओडिसी एवं अन्य पारंपरिक नृत्य का मंचन किया गया। इस मौके पर डॉ. जेपी सिंह, डॉ. पीपी पांडेय, संयोजक प्रो. हरेंद्र गुप्त, डॉ. नीलेंद्र बादल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता अजय शेखर पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।