फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बहिष्कार की जिद पर अड़े ग्रामीण

Thu, 16 Feb 2017 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोग हो रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से सटे गांव परसौली गांव में सड़क, पानी निकासी के लिए नाला, पेयजल व अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीण मतदान बहिष्कार की जिद पर अड़े हैं। एक माह से चल रहे प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार सुबह गांव पहुंचे एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए चुनाव बाद समस्याओं का निराकरण किए जाने की बात कही लेकिन ग्रामीण तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और कहा कि कार्य शुरू नहीं होने तक न वे गांव के बाहर लगा चुनाव बहिष्कार का बैनर उतारेंगे और न ही मतदान करेंगे।  
विज्ञापन



विधानसभा क्षेत्र के शहर से सटे गांव परसौली में सड़क, पानी निकासी के लिए नाला, पेयजल व अन्य समस्याओं को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बीते 16 जनवरी को गांव के बाहर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर मतदान में नहीं शामिल होने का निर्णय लिया था। जानकारी मिलने के बाद बुधवार को राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया था। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे।

गांव पहुंचे उपजिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, सीओ जीडी मिश्र, प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रसाद ने ग्रामीणों से बात की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वत करते हुए कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सभी समस्याएं हल की जाएंगी। आप सब चुनाव बहिष्कार का बैनर हटाकर मतदान करें लेकिन ग्रामीण तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है जब तक सडक़ पर कार्य शुरू नहीं हो जाता वे न तो चुनाव बहिष्कार का बैनर हटाएंगे और न ही मतदान करेंगे। उनका प्रदर्शन इसी तरह चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें