फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरियों से हटाया अतिक्रमण

Fri, 11 Aug 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कई जगह चला अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका व प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल से लेकर फ्लाईओवर तक सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटवाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर शहर में जाम की समस्या के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में जिला अस्पताल से सब्जीमंडी, ओवर ब्रिज तक अतिक्रमण हटवाया गया। जेसीबी लगाकर सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण हटाए गए। प्रशासन के अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। एक बार दोनों पटरियों को साफ कराने के बाद भी कुछ दुकानदार जिद पर अड़े रहे। कुछ ही देर में दोबारा सड़क की पटरी दुकान बढ़ाकर लोग बैठ गए। कई दुकानदारों के कांउटर हटवा दिए गए। जिला अस्पताल के सामने सड़क के किनारे की पटरियां पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराई गईं। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दी गई।

कई लोगों पर नगर पालिका की ओर से जुर्माना भी लगाया गया। कुछ अतिक्रमणकारी अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष नतमस्तक होते दिखाई दिए। एसडीएम व पालिका के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर तिवारी ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। ईओ दुर्गेश्वर तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर रुद्रनगर मोड़ स्थित फ्लाईओवर तक अभियान चलाया गया। दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें