फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लिपिक संवर्ग परीक्षा में एक और सॉल्वर पकड़ा

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। हाईकोर्ट की ग्रुप सी लिपिक संंवर्ग की द्वितीय पाली की परीक्षा में रविवार को शहर से सटे अमहट क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक और सॉल्वर पकड़ा गया। जांंच टीम ने बायोमीट्रिक जांच में पकड़ा। वह फर्जी आधार के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन

जिले में रविवार को दूसरे दिन भी उच्च न्यायालय के ग्रुप सी के लिपिक संवर्ग की परीक्षा का आयोजन किया गया। अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूसरी पॉली की परीक्षा में केंद्र पर मौजूद तकनीकी जांच टीम ने आजमगढ़ के जहागंज के नेवपुर निवासी अवध बिहारी पांडेय को पकड़ लिया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।
आरोपी ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के रहने वाले रमेश कुमार सरोज के नाम पर परीक्षा देने आया था। केंद्रीय विद्यालय के केंद्राध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


दो पालियों में हुई परीक्षा
जिले में हाईकोर्ट की लिपिक संवर्ग की परीक्षा दो पालियों में रविवार को आयोजित हुई। पहली पाली में दो केंद्रों पर पंजीकृत 974 के सापेक्ष 847 ने परीक्षा दी, जबकि 127 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 31 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। पंजीकृत 15273 के सापेक्ष 11044 परीक्षार्थियों ने शिरकत की। 4229 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें