फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जयसिंहपुर क्षेत्र में खुलेगा एक और आईटीआई

Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में एक और राजकीय प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खुलेगा। शासन ने इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एक और आईटीआई खुलने से छात्राें को तकनीकी शिक्षा मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक चार राजकीय आईटीआई जिले में संचालित हो रहे हैं। इसमें शहर के पयागीपुर, कादीपुर और लंभुआ में पढ़ाई शुरू हो गई है। जयसिंहपुर के सारंगपुर ग्राम पंचायत में राजकीय आईटीआई का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जा रहा है। दूबेपुर विकास खंड के पलहीपुर में एक आईटीआई का निर्माण चल रहा है। शासन ने एक और आईटीआई जयसिंहपुर में खोलने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने प्रशासन के जरिए उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को पत्र भेज दिया है।
प्रधानाचार्य राधेश्याम ने बताया कि तहसील की ओर से भूमि उपलब्ध कराने के बाद सूचना शासन को भेजी जाएगी। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा। जयसिंहपुर में आईटीआई खुलने से युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलने पर आसानी होगी। अभी तक युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें