फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला चूरन खाने से एक और मासूम की मौत

Sat, 25 Mar 2017 11:51 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा से सटे गांव में जहरीला चूरन खाने से बीमार नौ लोगों में एक और बच्चे की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। मरने वाले बच्चे सगे भाई-बहन थे। उधर, शुक्रवार रात बच्चे की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कस्बा स्थित चूरन के थोक विक्रेता की दुकान घेर ली। तनाव की सूचना पर कादीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद चूरन बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। कादीपुर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को जौनपुर जिले के सरपतहा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

जनपद की सीमा से सटे जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के भैसोली गांव में शुक्रवार शाम जहरीला चूरन खाने से चंद्रहास वर्मा की पुत्री खुशी (5), संजय वर्मा का पुत्र अंशू (6), अनुभव (ढाई), पुत्री रिया (8), अरविंद वर्मा की पत्नी लक्ष्मी (40), पुत्र अभि (5) व पुत्री रानी (7) हरीश की पुत्री दिशा (7) व पुत्र दीक्षांत (3) की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


सभी को सूरापुर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सक ने लक्ष्मी व अनुभव की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अनुभव को मृत घोषित कर दिया था।

बाद में सूरापुर निजी चिकित्सा केंद्र से देर रात अभि, रानी, अंशू, रिया, दीक्षांत, दिशा व खुशी को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। देर रात रिया की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर, रात में अनुभव की मौत की सूचना के बाद भैसोली गांव के लोगों में रोष फैल गया।

ग्रामीणों ने रात करीब 10 बजे सूरापुर कस्बे में स्थित चूरन के थोक विक्रेता मुश्ताक की दुकान घेर ली। ग्रामीणों का आरोप था कि मुश्ताक ही जहरीला चूरन बेचता हैं, जिसे खाने के बाद लोग बीमार पड़े। सूरापुर कस्बे में तनाव की सूचना मिलने के बाद कोतवाली कादीपुर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने मौके से मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य लोगों की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें