फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक परदेसी और मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को एक और परदेसी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक नया मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। मरीज को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि धनपतगंज के देहली गांव निवासी युवक चार जून को दिल्ली से अपने भाई व भतीजे के साथ घर पहुंचा था।
संदिग्ध होने पर कराए गए परीक्षण में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने पर युवक को कोविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। एक नया मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि आठ जून को लखनऊ भेजे गए 115 सैंपलों की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव व 114 निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट राहत देने वाली है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में कोरोना इलाज करा रहे पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांचों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इसके साथ ही केजीएमयू में भर्ती एक कोराना पॉजिटिव मरीज भी पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। छह मरीजों के स्वस्थ होने पर जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 72 हो गई है। अभी 30 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें दो का लखनऊ व 28 का जिले में इलाज चल रहा है। एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें