फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में सब्सिडी न आने पर बदलना होगा अकाउंट नंबर

Tue, 16 Jun 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी योजना से जुड़ने के बाद भी सब्सिडी नहीं पाने वाले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को दूसरा अकाउंट नंबर देना होगा। पासबुक की छाया प्रति देने के बाद एजेंसी संचालक दूसरा खाता संख्या ऑनलाइन कनेक्शन नंबर पर फीड कर देंगे। बैंकों की तरफ से अकाउंट नंबर को नियमित अपडेट नहीं करने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं के सामने यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल कंपनियों के एजेंसी कार्यालयों पर इन दिनों सब्सिडी बंद होने की सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि दो से तीन माह तक खाते में छूट की धनराशि आने के बाद अचानक सब्सिडी बंद कर दी गई। सैकड़ों घरेलू गैस कनेक्शन धारकों की उलझनों को देखते हुए पेट्रोल कंपनियों ने बाधित चल रहे अकाउंट नंबरों को स्थानांतरित करने का फैसला किया है।
इनके स्थान पर उपभोक्ताओं से नए अकाउंट नंबर लेने की तैयारी की गई है। ऐसे परिवारों को कनेक्शन धारक के दूसरे अकाउंट नंबर एजेंसी संचालकों को देने होंगे। जहां कार्यालय पर तैनात कंप्यूटर लिपिक डीबीटीएल की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दूसरे अकाउंट नंबर की फीडिंग कर देंगे। फीडिंग के दूसरे माह से ही पात्रों को सब्सिडी का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गैस एजेंसी संचालक जिलाउल हसनैन ने बताया कि सब्सिडी से वंचित परिवारों के लिए फिर से अकाउंट नंबर फीड कराने की तैयारी की गई है। बैंक की तरफ से अकाउंट नंबर पर लेन-देन बंद करने के बाद कार्यालय की तरफ से नए नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। डीएसओ अजय सिंह ने बताया कि उपभोक्ता इस संबंध में संबंधित एजेंसी कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें