लंभुआ। लोटिया निवासी पशु व्यापारी उमेश तिवारी ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। उमेश के मुताबिक, वह पशुओं को बेचते- खरीदते का कार्य करते है। मंगलवार को वह घर से 1.10 लाख रुपये लेकर कादीपुर गए थे। वहां, से 30 हजार की गाय खरीद कर पिकअप वाहन से घर भिजवा दिया। शेष 80 हजार रुपये लेकर फिर से वह बाइक से घर से निकले।
शाम छह बजे दियरा पुल के पास उनके गांव के ही एक युवक ने उनकी बाइक को रुकवा कर 80 हजार रुपये छीन लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। गांव के ही दो युवक आपस में लड़ गए हैं। दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया गया है लूट का मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। (संवाद)