फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्या से नाराज परिजनों ने सड़क की जाम

Sat, 22 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
कादीपुर। जलालपुर पांडेय का पूरा निवासी किराना व्यापारी राकेश कुमार की बुधवार रात दुकान के सामने लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार सुबह कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में चांदा-कादीपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर किया।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्यारोपी पर मोबाइल से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कादीपुर एसडीएम व सीओ के 24 घंटे में हत्यारोपी की गिरफ्तारी व घर वालों को सुरक्षा दिए जाने के आश्वासन पर परिजन करीब चार घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सड़क जाम रहने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

बृहस्पतिवार सुबह किराना व्यापारी राकेश कुमार का शव कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में उनकी दुकान के सामने पड़ा मिला था। उनके सिर में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार सुबह नौ बजे हत्या से नाराज परिजनों ने कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में शव को सड़क पर रखकर चांदा-कादीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद आरोपी राकेश कुमार का मोबाइल लेकर चला गया था। उसी मोबाइल से घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिजन 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी व सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कादीपुर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, सीओ विनय गौतम ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। एसडीएम कादीपुर के लिखित आश्वासन के बाद करीब एक बजे परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। गोमती नदी के देवाढ़ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि परिजनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। हत्यारोपी के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें