सुल्तानपुर। नगर पालिका के फिटर पर मंगलवार को गोलाघाट मोहल्ले में हुए हमले से नाराज पालिका कर्मचारियों ने शनिवार को धरना दिया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। ईओ ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर उनसे वार्ता की। केस दर्ज होने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
नगर पालिका में फिटर कुंवर प्रताप सिंह पर मंगलवार सुबह पीपल वाली गली में पाइप की लीकेज ठीक कर रहे थे। तभी बृजेश उपाध्याय ने हमला कर दिया था। प्रदर्शनकारी केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। ईओ नगर पालिका लाल चंद्र सरोज ने बताया कि नगर कोतवाल धीरज कुमार को बुलाकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।