फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक बोरी यूरिया के लिए दिनभर लगा रहे लाइन

Sat, 30 Aug 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति अखंडनगर में यूरिया के लिए कतार में खड़े किसान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूरिया खाद का संकट अभी भी बरकरार है। समितियों पर किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है। बड़े काश्तकारों को जरूरत 10 बोरी यूरिया की है। उन्हें दिनभर लाइन में लगने के बाद एक या फिर दो बोरी यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन


आठ बोरी खाद लेने के लिए फिर से समिति में चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर धान में यूरिया का छिड़काव नहीं किया गया, तो फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा।

घंटों इंतजार के बाद मिली खाद
कूरेभार। साधन सहकारी समिति ऐनपुर में सुबह छह बजे से लाइन में लगे किसानों को दोपहर तक यूरिया नहीं मिलने पर आक्रोशित हो गए। किसान जोखू, गोविंद, संदीप तिवारी और देवी प्रसाद ने कहा कि विभागीय लापरवाही से हर साल यही समस्या खड़ी होती है। दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में वितरण शुरू हुआ। समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 400 बोरी खाद किसानों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन


एक आधार पर दो बोरी यूरिया
अखंडनगर। साधन सहकारी समिति पर शनिवार सुबह पांच बजे से किसान यूरिया के लिए लाइन में लग गए। समिति के सचिव दीन दयाल मालवीय 11 बजे पहुंचे। किसानों के विरोध करने पर मौजूद पुलिस शांत कराने में जुटी रही। सचिव ने बताया कि 278 बोरी यूरिया आई है। एक आधार पर दो बोरी खाद का वितरण किया जा रहा है। किसान देवी पांडेय ने बताया कि दो बोरी खाद मिली है। 18 बीघा धान की रोपाई की है। ऐसे में दो बोरी खाद पूरी फसल के लिए पर्याप्त नहीं है।

खाद संकट पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
कादीपुर। यूरिया की किल्लत पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक भगेलूराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी को दिया। कहा कि इस समय किसान यूरिया खाद और बिजली की कटौती से परेशान है। साथ ही नहरों व माइनरों की सफाई नहीं होने टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रंजीत यादव, रमेश सोनकर, नंदलाल गौतम, सुनील यादव, अरविंद यादव, रईश अहमद, ऐरावती शर्मा, सीताराम यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।

सोमवार को सभी समितियों पर यूरिया का वितरण
रेलवे के गुड्स साइडिंग ट्रैक पर शनिवार को 30,000 क्विंटल कृभको की यूरिया रैक पहुंची। रैक से ट्रकों के माध्यम से जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद भेजी जा रही है। सोमवार को सभी समितियों पर यूरिया का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें