फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से लेखपालों में आक्रोश

Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ तहसील में धरना देते लेखपाल।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश में हो रही एंटी करप्शन टीम के छापे मारने के खिलाफ लेखपाल संघ व राजस्व निरीक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों ने सभी तहसीलों में शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन के आह्वान पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक संघ ने शनिवार को तहसीलों में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। सदर तहसील में संगठन के संयोजक सर्वेंद्र पटेल के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन देने वालों में राजस्व निरीक्षक आईपी सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।
बल्दीराय तहसील में भी लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस का बहिष्कार किया। तहसील अध्यक्ष संतराम यादव के साथ लेखपालों ने एसडीएम गामिनी सिंगला को ज्ञापन दिया। राजस्व निरीक्षक मोहम्मद हमीद, राम समुझ, लेखपाल कमलेश कुमार, वंदन कुमार, सुभद्रा कौशल, शैफ खान समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

लंभुआ तहसील परिसर में संयोजक प्रशांत शुक्ला व सहसचिव सुरेश के नेतृत्व में एडीएम वित्त एवं राजस्व को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। जयसिंहपुर में लेखपालों ने डीएम के तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कल्लूराम, लाल बहादुर, देवमणि उपाध्याय समेत अन्य शामिल रहे।
कादीपुर में लेखपाल संघ ने प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार करते हुए तहसीलदार घनश्याम भारती को ज्ञापन दिया। इस मौके पर लेखपाल संघ के संयोजक अमरनाथ सिंह, रणविजय समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें