फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत विक्रम की जमानत अर्जी दाखिल

Wed, 08 Jul 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड में जेल में निरुद्ध  डॉ. संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी बुधवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल की गई। प्रभारी जिला जज,स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जयकृष्ण तिवारी ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की है। उधर, उन्हें सुरक्षा दिलाए जाने के लिए दी गई अर्जी पर किसी के उपस्थित नहीं होने पर सीजेएम विजय कुमार आजाद ने इस पर सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है। 
विज्ञापन



 भूपति भवन के सामने  14 सितंबर  2014 को हुए बवाल में अमेठी कोतवाली के सिपाही  विजय प्रताप मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में  पुलिस ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत सात नामजद और 300 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते चार जुलाई को पुलिस ने अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी उनके अधिवक्ता राजकिशोर सिंह ने जिला जज की कोर्ट में दाखिल की। जिस पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की गई है।

 उधर, अनंत विक्रम सिंह को सुरक्षा दिलाए जाने के लिए दी गई अर्जी पर बुधवार को सुनवाई के समय कोई उपस्थित नहीं रहा। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने सुरक्षा अर्जी सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें