फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत को सुरक्षा की अर्जी पर सुनवाई नहीं

Tue, 07 Jul 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड में जेल में निरुद्घ डॉ. संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह को सुरक्षा दिलाए जाने के लिए दी गई अर्जी पर मंगलवार को सीजेएम के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। बुधवार को अर्जी पर सुनवाई होगी। उधर, समय से शपथ पत्र तैयार नहीं हो सकने के कारण अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल नहीं की गई। बुधवार को उनकी जमानत अर्जी जिला जज की कोर्ट में दाखिल की जाएगी। उनके अधिवक्ता राजकिशोर सिंह ने बताया कि जमानत अर्जी के साथ दाखिल होने वाला शपथ पत्र समय से तैयार नहीं हो सकने के कारण जमानत अर्जी कोर्ट में नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन



फरार चल रहे आरोपी ने किया सरेंडर
सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड में फरार चल रहे अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनूराम पांडेय का पुरवा निवासी आरोपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रभारी सीजेएम,एसीजेएम द्वितीय सपना शुक्ला ने आरोपी को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।  
 

दो सह अभियुक्तों की जमानत पर सुनवाई 13 को
सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड के मामले में जेल में निरुद्घ मुंशीगंज थाने के ग्राम पश्चिम दुवारा निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन और इसी थाने के सराखेमा निवासी विजय सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि प्रभारी जिला, स्पेशल जज एससी,एसटी एक्ट जयकृष्ण तिवारी ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें