फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत विक्रम की जमानत पर सुनवाई टली

Tue, 14 Jul 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  भूपति भवन कांड के मामले में जेल में निरुद्घ भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर मंगलवार को  जिला जज की कोर्ट में सुनवाई टल गई। वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते जिला जज ने अगली सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तिथि नियत कर दी है। 
विज्ञापन



भूपति भवन कांड में जेल में निरुद्घ अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि नियत की गई थी। इसी मामले में जेल काट रहे अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मनूराम पांडेय का पुरवा निवासी आरोपी वीरेंद्र बहादुर और मुंशीगंज थाने के पश्चिम दुआरा निवासी आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन की जमानत अर्जी पर भी मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई  होनी थी।

बार एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री होने के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके चलते आरोपी अनंत विक्रम सिंह, विजय  प्रताप सिंह उर्फ गल्लन व वीरेंद्र बहादुर की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि जिला जज ने आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें