फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत विक्रम का गनर वापस

Sat, 21 Nov 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह व उनकी मां गरिमा सिंह को मिली सुरक्षा वापस हो गई है। शासन से सुरक्षा अवधि में विस्तार से इन्कार के बाद शनिवार को एसपी ने पुलिस लाइंस के आरआई को अनंत विक्रम और गरिमा सिंह को आवंटित दोनों सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मां-बेटे को यह सुरक्षा पारिवारिक विवाद के बाद दी गई थी। भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह और उनकी मां गरिमा को करीब एक वर्ष से एक-एक सरकारी गनर मिले हुए थे। छह माह के लिए मिली सुरक्षा की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई।

शनिवार सुबह एसपी हीरालाल ने आरआई पुलिस लाइंस को भाजपा नेता व उनकी मां की सुरक्षा में लगाए गए दोनों सुरक्षा कर्मियों को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए। एसपी का आदेश मिलने के बाद आरआई लाइन चंद्रपाल सिंह ने अनंत के गनर अंगद यादव और उनकी मां की सुरक्षा में लगाए गए गनर गंगासागर पाल को वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें