फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू बस ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का हाइट गेज

Thu, 12 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग का हाइट गेज (ऊंचाई मापक अवरोधक) बृहस्पतिवार भोर एक तेज रफ्तार बस ने तोड़ दिया। बस दिल्ली से दुर्गापुर होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। चालक की लापरवाही से बस क्रॉसिंग पर लगे हाइट गेज से टकरा गई।
विज्ञापन

ड्यूटी कर रहे पॉइंट्समैन कुलबीर सिंह ने बताया कि भोर 3:20 बजे बस की टक्कर से हाइट गेज क्षतिग्रस्त हुआ। बस की ऊंचाई हाइट गेज से अधिक थी। क्रॉसिंग पार करते समय बस से टकराकर पश्चिम तरफ का एक हाइट गेज टूट गया। हाइट गेज टूटकर रेलवे के इंडिकेटर लाइट पर जाकर अटक गया। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने बस को कब्जे में ले लिया। बस चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें