सुल्तानपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की कादीपुर शाखा से कुल 13,15,476 रुपये लूटे गए थे। कादीपुर कोतवाली में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान पुलिस ने गार्ड सत्य प्रकाश तिवारी सहित 10 आरोपियों के खिलाफ अलग से केस दर्ज कर डकैती व आपराधिक षड्यंत्र व अन्य धाराओं में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।
आरोपियों को अलग-अलग तिथियों में हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। सुनवाई के दौरान एक आरोपी अजीत यादव की मृत्यु हो चुकी थी। शेष नौ आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है, दुर्गेश सिंह की मौत होने के बाद अब शेष आठ आरोपी बचे हैं, जिन पर फैसला आना है।