फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आशा कार्यकर्ता व संगिनी ने अस्पताल पर किया प्रदर्शन

Sat, 01 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ सीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता व संगिनी। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
लंभुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को आशा कार्यकर्ता कल्याण समिति की लंभुआ अध्यक्ष सुमन शुक्ला व उपाध्यक्ष उमा सिंह के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि हम लोग क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम करते हैं, लेकिन हम लोगों के वेतन का संपूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार सरकार से मांग करने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक नवंबर से हम लोग कलम बंद हड़ताल पर हैं।
जिला अध्यक्ष किरन शुक्ला ने कहा कि हड़ताल के दौरान कोई भी परेशानी यदि आती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीलम मिश्रा, सुनीता देवी, कुसुम, मीना देवी, आशा देवी आदि आशा बहू एवं आशा संगिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें