सुल्तानपुर। भाजपा से जुड़े एक नेता का महिला से अश्लील बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के मामले को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उठाया है। उन्होंने मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लिखकर प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराने व सीआईडी जांच कराने की मांग की है। लिखा है कि आरोपी एक भाजपा विधायक से जुड़ा है।
हालांकि, अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि ऑडियो में बातचीत करने वाला व्यक्ति मौजूदा समय में पार्टी में किसी पद पर नहीं है। भाजपा से इसका कोई लेना-देना नहीं है। (संवाद)