फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमहट-भादर मार्ग होगा चौड़ा, सफर होगा सुहाना

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमहट-भादर संपर्क मार्ग। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से निकले अमहट-भादर मार्ग पर आवागमन जल्द आसान हो जाएगा। 17.02 करोड़ रुपये से मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में शासन ने अमहट से अमेठी के भादर ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत की मंजूरी दे दी थी। पहली किस्त में करीब छह करोड़ रुपये शासन ने अवमुक्त कर दिया था। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर धनराशि खर्च नहीं होते देख विभाग ने इसे सरेंडर कर दिया था।
विभाग ने अब धनराशि की मांग शासन से करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर धनराशि मिलते ही मार्ग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के हिस्से में पड़ने वाली करीब साढ़े आठ किमी सड़क को पाैने चार से साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। डेढ़ लेन चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। जिससे चार पहिया वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। इसका फायदा रोज अमेठी के साथ ही जिले के हजारों लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें