फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.93 करोड़ से बदलेगी अमेठी का स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जल्द ही शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत बदली नजर आएगी। चार करोड़ 93 लाख 20 हजार रुपये की लागत से स्टेडियम लकदक होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से दो करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल गई है। नामित कार्यदायी संस्था ने स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
पिछले कुछ दशक से अमेठी स्पोर्ट्स स्टेडियम बदहाली का शिकार रहा। स्टेडियम में पवेलियन, कार्यालय, बैंडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, मैदान, दर्शक दीर्घा, बाउड्रीवॉल, सड़क बजट के अभाव में जर्जर एवं खस्ताहाल हो चुकी थी।
मैदान नीचे होने के कारण बारिश का पानी पूरे स्टेडियम में भर जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी भी परिसर व छात्रावास को जाने वाली सड़क पर भरा है। कर्मचारी व यहां रहने वाले बच्चे दूषित पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने यहां जनसभा कर स्टेडियम का नाम राजीव गांधी स्टेडियम से बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम कर दिया था लेकिन इसे दुरुस्त करने के लिए कोई बजट नहीं आया।
स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए लंबे समय से बजट की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम के कायापलट के लिए चार करोड़ 93 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये की धनराशि मिल गई है। शासन ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए पांच दिसंबर 2020 की तिथि नियत की है। नामित कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या द्वितीय की ओर से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि स्टेडियम में पवेलियन, कार्यालय, बैंडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, मैदान में मिट्टी भराई का कार्य, बाउंड्रीवॉल, दर्शक दीर्घा, सड़क, भवनों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई़ का कार्य होना है। कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू करा दिया है। स्टेडियम लकदक होने के बाद खिलाड़ियों को सहूलियतें होंगी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जर्जर छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ आठ लाख 89 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या द्वितीय की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्य पूर्ण करने की अवधि जुलाई 2019 निर्धारित थी। बारिश के चलते निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो सका। स्टेडियम के उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि छात्रावास के निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें