सुल्तानपुर। दीपावली पर्व पर प्रमुख ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से नई दिल्ली से वाराणसी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।
यह ट्रेन 25 अक्तूबर शुक्रवार को दिन में 3.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन से छूटेगी। वापसी में यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से शनिवार को सुबह 9.50 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं में संचालन के समय इस ट्रेन का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होगा।
दीपावली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देेखते हुए रेलवे की ओर से वाराणसी से नई दिल्ली के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।
यह ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रत्येक सप्ताह में दो दिन फेरा लगाएगी। ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर यानी शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिन में 3.30 बजे किया जाएगा।
यह ट्रेन शनिवार की भोर 03.48 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव सुबह सात बजे होगा। वापसी में यह ट्रेन शनिवार यानी 26 अक्तूबर को सुबह 9.50 बजे वाराणसी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। दोपहर 12.18 बजे यह ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंचेगी।
रविवार की रात 12.50 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशनों पर होगा।
लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से वाराणसी के बीच नई स्पेेशल वीकली ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इसका शेड्यूल सभी स्टेशनों पर भेज दिया गया है।