फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी एंबुलेंस, चालक घायल

Tue, 21 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पलटी पड़ी एंबुलेंस 
विज्ञापन
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिरसिंहपुर के पास मंगलवार दोपहर आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना के समय एंबुलेंस खाली थी। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और उसके चालक सीतापुर जिले के रामकोट के ढलिया निवासी राहुल पांडेय (36) घायल हो गए।
विज्ञापन

यूपीडा कर्मियों ने घायल चालक को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सेमरी टोल प्लाजा भेज दिया गया है। (संवाद)
गड्ढे में फंसकर पलटा ई रिक्शा
भदैंया। शिवगढ़ के कंधईपुर स्थित श्रीपुर-असवा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक ई रिक्शा गड्ढे में पहिया फंसने से अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ई रिक्शे पर लदी अलमीरा क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें