फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीएसी की जीप में टकराई एंबुलेंस, पांच घायल

Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कोतवाली देहात के मुरारपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त निजी एंबुलेंस। स्रोत-ग्रामीण - फोटो : सुल्तानपुर में मानक के विपरीत अंत्येष्ठी स्थल का हो रहा निर्माण।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुरारपुर के पास शनिवार भोर एक बुजुर्ग महिला का शव लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़ी पीएसी की जीप में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार दंपती सहित चार लोग व एक पीएसी का जवान घायल हो गया। घायलों को सीएचसी भदैंया पहुंचाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अरुण सिंह अपनी सास दीपा सिंह का शव एंबुलेंस से लेकर शनिवार सुबह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट जाने के लिए निकले थे। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक रुद्रपुर निवासी सोनू (36), अरुण कुमार सिंह (40), उनकी पत्नी रितु सिंह (35) व पुत्र पीयूष सिंह (35) भी घायल हो गए। वहीं, पीएसी जीप में मौजूद वाहन चालक गोरखपुर के सीहापार, सहजनवा निवासी भृगुनाथ यादव (40) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी भदैंया पहुंचाया गया।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीएचसी से एंबुलेंस चालक सोनू को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें