फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की टीम ने सुल्तानपुर को हराया

विज्ञापन
पंत स्टेडियम में ट्राफी व शील्ड के साथ विजेता ​खिलाड़ी। - फोटो : पंत स्टेडियम में ट्राफी व शील्ड के साथ विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को एक दिवसीय 7-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबाॅल संघ सचिव एमएस बेग व आयोजन सचिव सुनील पाल की अगुवाई में हुई इस प्रतियोगिता में आसपास जिलों को मिलाकर कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह व क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया। फाइनल मुकाबले में तक्षशिला अंबेडकरनगर ने एस टेक सुल्तानपुर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खेले गए मैच के अंतिम चार में तक्षशिला अंबेडकरनगर, गोल्ड स्टार, एस टेक सुल्तानपुर व प्रयागराज की टीमों ने जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल तक्षशिला और गोल्ड स्टार के बीच खेला गया। इसमें तक्षशिला ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल एस टेक और प्रयागराज के बीच खेला गया। इसमें एस टेक की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला एसटेक और तक्षशिला के बीच खेला गया। इसमें तक्षशिला ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
एस टेक की ओर से सुनील पाल, युवराज सिंह, नितिन, राजा ने बढ़िया प्रदर्शन किया। तक्षशिला की ओर से आयुष, अंकुश, सईद व कैफ का प्रदर्शन सराहनीय रहा। निर्णायक इम्तियाज, नवनीत, मयंक, आशुतोष गुप्ता, बुद्ध प्रकाश रहे। संचालन मोहर्रम अली, मुनेंद्र मिश्र व अजहर ने किया। आयोजन व्यवस्था में फुटबॉल संघ के उपसचिव तारिक वसीम, गोपाल सोनी शानू, साहबजादे, सर्वेश सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का समापन भाजपा नगर उपाध्यक्ष अजय सिंह फौजी ने किया। इस माैके पर खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, मो. इलियास, राजेश गुप्ता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मो. इरशाद, नवल किशोर, कामरान खान, प्रशांत तिवारी, करन सिंह, राना यादव, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें