लंभुआ। पथरा गांव निवासी रामदास अपने बगल के गांव खरमझुई में रविवार को अपनी भेड़ और बकरियों को चराने गए थे। इसी बीच खेत के बगल जंगल से अचानक एक अजगर निकला और उनके एक बकरे को पकड़ लिया। बकरे की आवाज सुनकर हल्ला-गुहार लगाते हुए रामदास मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बकरा मर गया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद डायल 112 और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने अजगर की काफी खोजबीन की, लेकिन वह वह नहीं मिला। रामदास ने बताया कि बकरे की कीमत लगभग पांच हजार रुपये थी।