फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन हत्याकांड: पुलिस पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर

Thu, 12 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमन हत्याकांड से जुड़े आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में बृहस्पतिवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में नामजद आरोपी पवन यादव की जमानत अर्जी पर बहस हुई। अदालत ने अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश किए साक्ष्यों के अनुसार आरोपी की जमानत के लिए पर्याप्त आधार पाते हुए अर्जी मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

चांदा थाने के साढ़ापुर गांव निवासी वादी संदीप यादव ने गत छह दिसंबर की घटना बताते हुए अपने चचेरे भाई अमन यादव के अपहरण व हत्या के संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने स्थानीय थाने के नरैनी-सफीपुर के रहने वाले आरोपी मयंक यादव, अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव, अजय गुप्ता, दीपक यादव, शिवम यादव व नरहरपुर लंभुआ निवासी आरोपी समर यादव व स्थानीय थाने के राजेपुर निवासी आरोपी दुर्गेश यादव व रेनू को नामजद किया है।
इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गए होने के दौरान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में आरोपी दीपक यादव व पवन यादव की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोपो में गत आठ दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें