फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हॉस्टल में घुसकर छात्र की पिटाई व फायरिंग का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। एक निजी हॉस्टल में बुधवार की रात विधि के छात्र पर हमले और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित करीब 20 लोगों पर हमला करने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर निवासी अभिनव पांडेय केएनआईपीएसएस में बीए-एलएलबी के छात्र हैं। वह कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित निजी हॉस्टल में किराये पर रहता है। अभिनव के आरोप के मुताबिक, बुधवार रात 11 बजे हॉस्टल में रहने वाले अजीत सिंह ने अपने करीब 20 साथियों को बुलाया। आरोप है कि सभी ने बिना किसी कारण अभिनव को पीट दिया।
हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। असलहे से फायरिंग कर भाग निकले। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अजीत सिंह, समीर सिंह, सार्थक मिश्र निवासी अज्ञात व करीब 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें