फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नाला निर्माण में कमीशन का आरोप, वीडियो वायरल

Thu, 09 Jul 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। नगर पंचायत की घनी आबादी के बीच बन रहा नाला फिर से विवाद में है। सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ठेकेदार निर्माण में कमीशनखोरी की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह 86 लाख के नाला निर्माण में 28 लाख रुपये कमीशन दिए जाने की बात कह रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

लंभुआ नगर पंचायत में पानी निकासी की समस्या से निजात के लिए करीब 905 मीटर लंबे व गहरे नाले के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। नगर पंचायत के हनुमाननगर, कलामनगर, आदर्शनगर में नाला निर्माण का काम जारी है। हनुमाननगर मोहल्ले में लोगों ने निर्माण के दौरान गड़बड़ी का विरोध किया, तो ठेकेदार ने कहा कि 86 लाख के इस निर्माण में 28 लाख का कमीशन है। इसके बावजूद वे बिहार की मोरंग, कबरई की गिट्टी और बढि़या सीमेंट प्रयोग कर रहे हैं। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी वीडियो की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें