भदैंया। हनुमानगंज बाजार में शुक्रवार को केंद्रीय पूजा समिति की बैठक हुई। इस दौरान दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में सभी सात समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान सूरज सिंह ने कहा कि सभी समितियों की प्रकाश व्यवस्था एक-दूसरे से जुड़ी हो, जिससे दर्शनार्थियों को अंधेरे में आवागमन न करना पड़े। बताया कि प्रसाद वितरण में सभी समितियां एक-दूसरे का सहयोग करें। दुर्गा माता पूजा समिति हाईवे के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सड़क पर स्वयं सेवकों की व्यवस्था भी की जाए, जो दर्शनार्थियों का सहयोग करें।
वैष्णो पूजा समिति के संतलाल ने बताया कि उनके यहां गुफा की शक्ल में बने पंडाल में माता का दर्शन के लिए भीड़ अधिक होती है। यहां सुरक्षा के उपाय किए जाने चाहिए। इस दौरान अमित सिंह, अखिलेश मोदनवाल, रवि कसौंधन, राकेश चौहान, अशोक सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद