फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई ने मंदिरों का कराया था पुनरोद्धार : करुणा शंकर

Fri, 30 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कार्यकाल में 12 हजार मंदिरों का पुनरोद्धार कराया था। वह धर्म व न्याय की सजीव स्वरूप थीं। दूबेपुर विकास खंड में उनकी जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में उनके साहस व भक्ति का प्रदर्शन व इतिहास अद्वितीय है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख शिल्पा सिंह व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एनआरएलएम उपायुक्त केडी गोस्वामी व बीडीओ दिव्या सिंह ने समूह की महिलाओं को प्रशस्तिपत्र व आवास का स्वीकृति पत्र दिया। इस मौके पर सतीश सिंह, विनोद कुमार पांडेय, संतोष सिंह, राम अभिलाष सिंह व राम जतन यादव मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलब्ध में 13 ब्लॉकों में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कादीपुर व अखंडनगर में विधायक राजेश गौतम, दोस्तपुर में विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, जयसिंहपुर में सुमन सिंह, बल्दीराय में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह, ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह, भदैंया में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


कुड़वार में जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला व ब्लाॅक प्रमुख योगेंद्र सिंह, चांदा में पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, ब्लाॅक प्रमुख सुषमा अरुण जायसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धनपतगंज, कूरेभार, करौंदीकलां, लंभुआ समेत अन्य ब्लॉकों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों में समूह की महिलाओं को प्रशस्तिपत्र, आवास का स्वीकृति पत्र व कुछ महिलाओं को आवास की चाभी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें