सुल्तानपुर। शौहर की ओर से बीवी को तीन तलाक देकर बेटी के साथ मायके में पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बीवी की तहरीर पर आरोपी शौहर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव की रहने वाली राबिया बानो की शादी 14 वर्ष पूर्व बरेली जिले के प्रेम नगर थाने के परतापुर इज्जतनगर निवासी मकदूम के साथ हुई थी।
राबिया बानो का आरोप है कि शादी के पांच छह साल बाद ही पति मकदूम अक्सर शराब पीकर उसे मारता-पीटता था और तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देता था।
पिछले 20 जुलाई को मकदूम ने तीन तलाक देकर राबिया बानो को उसकी बेटी के साथ मायके लाकर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती सुनाई थी। एसपी के आदेश पर मंगलवार को बल्दीराय थाने की पुलिस ने मकदूम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।