सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं से आपराधिक मामलों का शपथपत्र मांगा गया है। बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि बार काउंसिल से जारी निर्देश के अनुसार जिन अधिवक्ताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
चार्जशीट पेश है या मुकदमा लंबित है, ऐसे अधिवक्ताओं को पंजीयन संख्या, सीओपी नंबर, पिता या पति का नाम, मूल निवास व वर्तमान निवास का पता थाना के विवरण के साथ निर्धारित प्रारूप पर शुक्रवार तक शपथपत्र के साथ सूचना पेश करनी है। अधिवक्ताओं के जरिये दिया गया विवरण झूठा मिलने पर बार एसोसिएशन एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। (संवाद)