फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत

Sat, 07 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरिया तिराहे पर शनिवार दोपहर बाद मवेशी बचाने के चक्कर में दो बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि दूसरी के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


जगदीशपुर-ढकवा मार्ग पर गौरीगंज थाने के टिकरिया तिराहे केे पास शनिवार दोपहर बाद मवेशी को बचाने के चक्कर में दो बाइकें भिड़ गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार संग्रामपुर थाने के गूजीपुर गांव निवासी अधिवक्ता रमाशंकर ओझा (57) व दूसरी बाइक पर सवार गौरीगंज थाने के विशुनदासपुर गांव निवासी अनुराग सिंह (21) व पूरे बेलखरियन गौरीगंज निवासी अरमान अहमद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रमाशंकर ओझा को मृत घोषित कर दिया। अरमान व अनुराग की हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें