फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन व सॉफ्ट पर जियो टैगिंग में रुचि नहीं लेना जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद परियोजना निदेशक ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर लक्ष्य के सापेक्ष आवास योजना के लाभार्थियों का सत्यापन व आवास सॉफ्ट पर जियो टैगिंग कार्य पूरा करने को कहा है। निर्देश की अवहेलना पर सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन व शत-प्रतिशत लाभार्थियों की आवास सॉफ्ट पर जियो टैगिंग में लापरवाही बरतना जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा।
आयुक्त ग्राम्य विकास ने आवास योजना की समीक्षा की तो जिले की प्रगति संतोष जनक नहीं मिली। जिले की प्रगति खराब होने के बाद आयुक्त ग्राम्य विकास ने परियोजना निदेशक को प्रगति आख्या के साथ ही पत्र भेजकर योजना में अपेक्षित सुधार के साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आयुक्त का पत्र मिलने के बाद परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने जिले के समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जारी नोटिस में उनके ब्लॉक के लिए निर्धारित पीएम आवास योजना का लक्ष्य, स्वीकृति और अवशेष जियो टैगिंग का ब्यौरा भेजा है।
उन्हें दो दिन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन कर आवास सॉफ्ट पर जियो टैग करते हुए जवाब देने को कहा है। परियोजना निदेशक ने लक्ष्य के अनुरूप जियो टैगिंग कार्य पूरा नहीं होने, जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा डिमांड पत्र कार्यालय में जमा नहीं होने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें