दो कार्यालयों के निरीक्षण में बड़ी खामियां मिलने पर डीएम ने शनिवार को दो कर्मियों कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, एक का स्पष्टीकरण मांगने तथा एक कर्मी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएम एस राजलिंगम ने शनिवार सुबह 10:15 बजे विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मियों का सेवा अभिलेख पूरा नहीं मिलने पर संबंधित लिपिक श्रीराम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
हॉट कुक्ड के 4.41 करोड़ के भुगतान के संबंध में पूरा ब्यौरा मांगा है। सीडीओ को सभी फाइलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायतराज कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीपीएम अभिनव शुक्ल गैर हाजिर रहे।
डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत अधिकारियों, एडीओ पंचायतों एवं सफाई कर्मियों का सेवा अभिलेख अपूर्ण मिला। इस पर डीएम ने संबंधित लिपिक अजब नारायण गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा एवं केशव प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
सप्ताह भर में सेवा अभिलेख पूरा नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी। निरीक्षण के समय सीडीओ राम यज्ञ मिश्र, डीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ राम यज्ञ मिश्र ने दोपहर को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली दवाओं, व्यवस्था एवं रिकॉर्डों को देखा। खामियां मिलने पर सीएमएस को फटकार लगाई। चिकित्सकों को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी।