फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कक्षा-नौ और 11 के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू

Sat, 12 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के तहत आने वाले माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-नौ व 11 के लिए प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फीस चालान के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 25 राजकीय और 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा 258 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 9 वीं और 11वीं में प्रवेश लेने के लिए 50 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 25 अगस्त तक एकमुश्त जमा किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
प्रधानाचार्यों को 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



30 सितंबर तक जमा होगी नामावली
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पंजीकृत छात्रों की फोटोयुक्त नामावली और चालान की प्रति 30 सितंबर तक संबंधित विद्यालयों से डीआईओएस कार्यालय में जमा करानी होगी। इसके बाद संबंधित दस्तावेजों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए गए हैं।


सीबीएसई : पूरक परीक्षा 15 जुलाई को
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। जिन छात्रों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनकी परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो रही हैं। पूरक परीक्षा में जो छात्र फेल होंगे, उन्हें फिर से ये मौका नहीं मिलेगा। पूरक परीक्षाओं का आयोजन 15 से 22 जुलाई तक होगा। परीक्षाएं एक पाली में होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र में 9:30 बजे तक प्रवेश लेना होगा। परीक्षा 10 बजे से शुरू होगी। प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें