फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

337 ग्राम पंचायतों में अब भी प्रशासक देखेंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की 337 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन के बाद भी ग्राम प्रधान व सदस्य पंचायत का विकास कार्य नहीं करा पाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में प्रशासक ही कार्य देखते रहेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को उप चुनाव का इंतजार करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले में सिर्फ 642 ग्राम पंचायतों का ही गठन पूरा हो पा रहा है। इन पंचायतों में 25 को शपथ दिलाई जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 979 ग्राम पंचायतों में सभी पदों का निर्वाचन कराया गया था। निर्वाचन के बाद भी 331 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई निर्वाचित सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इन पंचायतों में सदस्यों के पद रिक्त रह जाने से अब पंचायतों के गठन की समस्या खड़ी हो गई है। इसके साथ ही भदैंया विकास खंड के भदैंया ग्राम पंचायत में एक निर्वाचित सदस्य की मौत के बाद भदैंया में दो तिहाई सदस्य संख्या पूरी नहीं हो पा रही है।
इसकी वजह से भदैंया ग्राम पंचायत का भी गठन नहीं हो सकेगा। पांच ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों की मौत की वजह से पंचायतों का गठन लटक गया है। अब 337 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन के बाद भी गांव की सरकार का गठन नहीं हो पा रहा है।
पंचायतों का गठन नहीं होने से 337 ग्राम पंचायतों में उप चुनाव होने तक प्रशासक ही विकास कार्य देखेंगे। प्रशासक के कार्य देखने से ग्राम पंचायत का विकास कार्य बाधित रहने के आसार हैं।
हालांकि जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती का कहना है कि गठित नहीं हो पाने वाली ग्राम पंचायतों में प्रशासक के जरिए पूरा कार्य कराया जाएगा।
642 प्रधान व सदस्य 25 को लेंगे शपथ
24 को गठित होंगी ग्राम पंचायतें, 27 को पहली बैठक
सुल्तानपुर। जिले की 642 ग्राम पंचायतों में 25 मई को ग्राम प्रधान व सदस्य शपथ लेंगे। शासन से कार्यक्रम जारी होने पर डीएम ने पंचायतों के गठन, शपथ ग्रहण व पहली बैठक की अधिसूचना जारी कर दी है।
वर्चुअल व वीडियो कांफ्रेसिंग से शपथ कराने के लिए डीएम ने अधिकारियों को भी नामित कर दिया है। 27 मई को पहली बैठक होगी।
शासन से ग्राम पंचायतों के गठन व शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी होते ही गांव की सरकार के गठन में तेजी आ गई है। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने पंचायतों के गठन, शपथ ग्रहण व पहली बैठक के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के मुताबिक 24 मई को 642 ग्राम पंचायतों का गठन किया जाएगा। गठित ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों का शपथ ग्रहण 25 मई को कराया जाएगा।
शपथ ग्रहण के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने ब्लॉकवार अधिकारियों को नामित कर दिया है। नामित नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सदस्यों को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग/वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी।
ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण के लिए पंचायत भवन, कामन सर्विस सेंटर समेत अन्य जगहों पर आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद 27 मई को पंचायतों की पहली बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि पंचायतों के गठन, शपथ ग्रहण व पंचायतों की पहली बैठक की सूचना नामित नोडल अधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराने का आदेश डीएम ने दिया है। 27 मई को पहली बैठक के बाद 642 ग्राम पंचायतों की सरकार अस्तित्व में आ जाएगी।
पंचायत सचिव कराएंगे पहली बैठक
शपथ ग्रहण के बाद पंचायत सचिवों को अपने से संबंधित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक कराने की जिम्मेदारी डीएम ने दी है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि पहली बैठक में ग्राम पंचायतों में छह समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली बैठक में समितियों के गठन समेत अन्य सूचना पंचायत सचिवों को एडीओ पंचायतों के माध्यम से डीएम को देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें