फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना थर्ड फेज को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। कोरोना के थर्ड फेज से बचाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को डीएम व सीडीओ ने जिला अस्पताल में कोविड कमांड की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय व पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों ने जानकारी भी ली।
डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी के साथ जिला चिकित्सालय में कोविड कमांड की समीक्षा की। समीक्षा में जिलाधिकारी ने आशा बहुओं की ओर मेडिकल किट लक्षणयुक्त व्यक्तियों को नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। इसके बाद डीएम व सीडीओ सीएमओ के साथ जिला महिला चिकित्सालय के पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएमएस और सीएमओ को कोविड की थर्ड फेज (तीसरे चरण) की तैयारी के लिये पीडियाट्रिक वार्ड में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए पाइप लाइन का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।
वार्ड में कम से कम 15 बेड की व्यवस्थाएं समय से पूूरी की जाएं। डीएम ने दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. सुरेश कौशल, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ. वीके सोनकर, डीपीएम संतोष यादव, डीएमसी यूनीसेफ महेंद्र कुशवाहा, डॉ. लालजी, डॉ. गोपाल प्रसाद रजक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें