फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिवसीय कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सड़कों पर आवाजाही करने वालों से पुलिस ने पूछताछ की। सही जवाब नहीं दिए जाने पर पुलिस ने कई वाहन चालकों का चालान भी काटा। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए प्रशासन की ओर से छूट दी गई। इसमें मेडिकल, घरेलू सिलेंडर, दूध व सब्जी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शनिवार से तीन दिवसीय कर्फ्यू का एलान कर दिया है। यह कर्फ्यू मंगलवार को सुबह सात बजे खुलेगा। इससे पूर्व तीन दिन का कर्फ्यू लगने की जानकारी होने पर लोग शुक्रवार को अपनी तैयारी में जुट गए। सुबह बाजार खुलते ही लोग घर से जरूरी सामान खरीदने के लिए निकल पड़े। बाजार में दुकानों पर ग्राहकों का तांता लग गया।
हर कोई घर की रसोई में काम आने वाला सामान खरीद रहा था। राशन, दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल, चीनी, मिर्च मसाले की लोग अधिक खरीदारी कर रहे थे। बाजार में दुकानों पर दिन भर ग्राहकों का तांता लगा रहा। किराना की दुकानों से लेकर मेडिकल स्टोर तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोगों ने ख्याल नहीं रखा। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को शहर समेत ग्रामीण अंचल की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत कम लोग ही आवाजाही करते हुए दिखे। दूध, सब्जी, मेडिकल स्टोर आदि को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहीं।
दुकानों के बंद होने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। शहर समेत ग्रामीण अंचल के चौराहों पर पुलिस ने आवाजाही करने वालों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब दिए जाने पर पुलिस ने ऐसे लोगों को जाने दिया। वहीं अनावश्यक घूमने के लिए मोटरसाइकिल से निकले लोगों का पुलिस ने चालान भी काटा। यह कोरोना कर्फ्यू अगले दो दिन रविवार व सोमवार को प्रभावी रहेगा। इन तीन दिनों के अलावा प्रतिदिन रात आठ से दूसरे दिन सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू का नियम लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें